छह साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, नाथूला मार्ग से पहला जत्था रवाना

Kailash Mansarovar Yatra: सिक्किम के नाथूला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थयात्रियों और दो समन्वय अधिकारियों का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हो गया। नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव ने बताया कि पहले जत्थे में 33 तीर्थयात्री और दो समन्वय अधिकारी शामिल हैं।

Kailash Mansarovar Yatra: सिक्किम के नाथूला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थयात्रियों और दो समन्वय अधिकारियों का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।

Kailash Mansarovar Yatra

कैलाश मानसरोवर यात्रा

पहले जत्थे में कितने लोग हैं शामिल

राज्य सरकार और सिक्किम की जनता की ओर से पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। राव ने बताया कि पहले जत्थे में 33 तीर्थयात्री और दो समन्वय अधिकारी शामिल हैं। इन दो अधिकारियों में एक विदेश मंत्रालय से और दूसरा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) से हैं।

End of Feed