India-Fiji News: भारत दौरे पर आएंगे फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद, अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

Fiji Biman Prasad on India Visit: फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वे रविवार को दिल्ली आएंगे और वह अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करेंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार फिजी के उप प्रधानमंत्री रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। उनकी यात्रा चार से दस फरवरी तक चलेगी और 11 फरवरी को वह अपने देश लौट जाएंगे।

Fiji Biman Prasad India Visit: फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद एक हफ्ते की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वे रविवार को यहां आएंगे और वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार फिजी के उप प्रधानमंत्री रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। उनकी यात्रा चार से दस फरवरी तक चलेगी और 11 फरवरी को वह अपने देश लौट जाएंगे। बिमान प्रसाद पहले विदेशी नेता हैं जो 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या का दौरा करेंगे और भगवान राम के दर्शन करेंगे।

India-Fiji Ties

फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद भारत दौरे पर आएंगे।

बता दें, दिल्ली आने के बाद सोमवार को उनके आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होंगे। पांच फरवरी को वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के साथ-साथ विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बिमान प्रसाद छह फरवरी को दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और सात फरवरी को एक अन्य कार्यक्रम के लिए गोवा जाएंगे।

End of Feed