ऐसी है अमृत भारत ट्रेन, बिहार से अयोध्या वाया दिल्ली पहुंचेगी, नए साल पर PM देंगे सौगात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2023, 10:27 AM IST

Amrit Bharat train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के पहले एक साथ दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को देश को समर्पित करेंगे। पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन यूपी के अयोध्या से बिहार के दरभंगा तक और दूसरी बेंगलुरु से मालदा के बीच चलेगी।

Amrit Bharat train: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम के इस नए घर का दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचना शुरू होंगे। राम भक्तों एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। अयोध्या के लिए रेलवे 1000 विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। अयोध्या को साधारण ट्रेनों के अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से भई जोड़ा गया है। अयोध्या के लिए एक खास ट्रेन भी चलने जा रही है। इसे वंदे भारत की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस ट्रेन का नाम 'अमृत भारत' है जो कि बिहार से अयोध्या होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

30 दिसंबर को पीएम अयोध्या में दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के पहले एक साथ दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को देश को समर्पित करेंगे। पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन यूपी के अयोध्या से बिहार के दरभंगा तक और दूसरी बेंगलुरु से मालदा के बीच चलेगी। पीएम मोदी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

End of Feed