'किसानों का हित हमारी पहली प्राथमिकता, MSP का अपना वादा हमने पूरा किया', बनासकांठा रैली में बोले PM मोदी

बनासकांठा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि वह बीते 25 सालों से किसानों की सेवा कर रहे हैं। पीएम ने बदलते मौसम का जिक्र करते हुए कहा कि मौसम में हो रहा बदलाव किसानों के लिए चुनौती है। मौसम से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हमारी सरकार ने किसानों को फसल बीमा सुरक्षा का कवच दिया है।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि किसानों का हित उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है और उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर किया हुआ अपना वादा पूरा किया है। बनासकांठा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि वह बीते 25 सालों से किसानों की सेवा कर रहे हैं। पीएम ने बदलते मौसम का जिक्र करते हुए कहा कि मौसम में हो रहा बदलाव किसानों के लिए चुनौती है। मौसम से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हमारी सरकार ने किसानों को फसल बीमा सुरक्षा का कवच दिया है।

pm modi

बनासकांठा में पीएम मोदी की रैली।

पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की

पीएम ने कहा कि यहां बनासकांठा के लाखों किसान परिवारों के खाते में भी करीब 50 करोड़ रुपए पहुंचे हैं। साथियों, बीते वर्षों में हमारी सरकार की नीतियों की वजह से 50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा किसानों को मिले हैं या उनकी बचत हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के बैंक खाते में पहुंचे हैं। आज करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई है। गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिला है। इनके खातों में 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए हैं।

End of Feed