AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन से भड़का किसान संगठन, राहुल गांधी से की मांफी की मांग

India AI Summit 2026: कई किसान संगठनों ने 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की शनिवार को निंदा की और राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा।

India AI Summit 2026: कई किसान संगठनों ने 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की शनिवार को निंदा की और राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा। इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को 'एआई इंपैक्ट समिट' के एक प्रदर्शनी हॉल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी पर बरसे नीरज चौधरी

भारतीय किसान यूनियन पथिक ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस युवा शाखा के विरोध प्रदर्शन ने देश को दुनिया के सामने शर्मिंदा किया है। किसान संगठन के अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा, "गांधी परिवार की मानसिकता हमेशा से ही गद्दार वाली रही है। राहुल गांधी को इस तरह के शर्मनाक विरोध प्रदर्शन के लिए माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा हम सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।"

End of Feed