Covid में जान गंवाने वाले योद्धाओं के परिजनों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये, CM आतिशी का बड़ा एलान

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने कोविड महामारी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Delhi News: दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 5 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। मुख्यमंत्री आतिशी ने इसे मंजूरी दी है। इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दिया था। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार इनके जज्बे को सलाम करती है। बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया जरूर मिलेगा। आतिशी ने कहा कि इस संकट ने सभी के मन में डर पैदा कर दिया था। लेकिन हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया था।

CM Atishi

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने कोविड महामारी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

End of Feed