PMO का फर्जी पहचानपत्र दिखाकर Jio World Plaza में घुसने का मामला: रिमांड कॉपी में चौंकाने वाले खुलासे, रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस बरामद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था में सेंध का मामला सामने आया है। यहां सिक्योरिटी ब्रेक करने की कोशिश में मुंबई पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के इलाके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक युवक ने कथित तौर पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था। उसके पास मौजूद PMO का पहचान पत्र सुरक्षा जांच के दौरान नकली पाया गया।

बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), भारत सरकार के फर्जी पहचानपत्र का इस्तेमाल कर हथियारों के साथ प्रवेश करने के मामले में मुंबई पुलिस की रिमांड कॉपी में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों ने खुद को उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी बताकर निजी सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया और हथियार के साथ मॉल में प्रवेश हासिल किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

पीएम मोदी

पीएम मोदी।

रिमांड कॉपी के मुताबिक, घटना 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 4.50 बजे की है। पुलिस को शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि जियो वर्ल्ड प्लाजा में तीन व्यक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार का फर्जी पहचानपत्र दिखाकर हथियारों के साथ दाखिल हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने मॉल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में तीनों संदिग्धों को प्रवेश करते हुए देखा गया।

End of Feed