झूठ बोल रहे हैं NATO चीफ- यूक्रेन जंग को लेकर किए गए दावे को भारत ने किया खारिज, बता दी असलियत

नाटो चीफ मार्क रूट ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण भारत ने रूस से यूक्रेन युद्ध की रणनीति पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर सीधे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है।

नाटो चीफ के यूक्रेन-रूस जंग को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुए एक बातचीत के दावे को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। नाटो प्रमुख के इस दावे पर कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन योजना मांगी थी, विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनका बयान तथ्यात्मक रूप से गलत और पूरी तरह से निराधार है।

pm modi putin ap

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो- AP)

End of Feed