सांसद बनते ही मुसीबत में पप्पू यादव, 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज

Pappu Yadav: शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूप्पू यादव की ओर से पहले 2021 और 2023 में इसी तरह की मांग की थी। आरोप लगाया कि इस बार पप्पू यादव ने उनके 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और चेतावनी दी कि उन्हें अगले पांच साल तक सांसद से निपटना होगा।

Pappu Yadav: बिहार के नवनिर्वाचित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ एक व्यवसायी ने जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है, जिसमें बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्णिया जिले की पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पप्पू यादव ने साज-सजावट का व्यवसाय करने वाले शिकायतकर्ता को चार जून को मतगणना के दिन अपने आवास पर बुलाया और उनसे एक करोड़ रुपये मांगे।

Pappu Yadav

पुलिस ने बयान में कहा, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूप्पू यादव की ओर से पहले 2021 और 2023 में इसी तरह की मांग की थी। आरोप लगाया कि इस बार पप्पू यादव ने रुपये नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और चेतावनी दी कि उन्हें अगले पांच साल तक सांसद से निपटना होगा। शिकायत के आधार पर सांसद और उनके करीबी सहयोगी अमित यादव के खिलाफ मुफस्सिल थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

End of Feed