परिवार से बेदखल किए जाने के बाद भी भतीजे के जन्म पर तेज प्रताप ने यूं लुटाया प्यार, बोले-मुझे बड़े पापा बनने का मिला सौभाग्य

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित और परिवार से बेदखल किया है। पारिवारिक मूल्यों एवं 'अमर्यादित आचरण' की वजह से लालू यादव ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि बीते 25 मई को तेज प्रताप ने फेसबुक पर अपने अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह एक महिला के साथ नजर आए।

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से छह साल के लिए और परिवार से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव अपने भतीजे के जन्म पर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मंगलवार को X पर पोस्ट अपने एक ट्वीट में कहा कि 'श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार।'

Tej Pratap Yadav

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे हैं तेज प्रताप यादव।

तेज प्रताप के सोशल पोस्ट पर हुई कार्रवाई

दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित और परिवार से बेदखल किया है। पारिवारिक मूल्यों एवं 'अमर्यादित आचरण' की वजह से लालू यादव ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि बीते 25 मई को तेज प्रताप ने फेसबुक पर अपने अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह एक महिला के साथ नजर आए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'तस्वीर में दिखाई देनी वाली लड़की अनुष्का यादव हैं, और वह उनसे प्रेम करते हैं।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने कुछ और बातें लिखी थीं। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने अपना पोस्ट हटा लिया।

End of Feed