Exit Poll Result 2026 : बंगाल में चौंकाने वाला नतीजा, असम में BJP बरकरार, केरल में कांग्रेस की वापसी; तमिलनाडु-पुडुचेरी का क्या है हाल?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए JVC के Exit Poll में BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर
- TMC+: 131-152
- BJP: 138-159
- CPI(M)+: 00-01
- Congress: 00-02
- Others: 00-01
Exit Poll Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए JVC का Exit Poll
West Bengal | Phase 1 (Total Seats: 152):- TMC+: 49-57
- BJP: 89-102
- CPI(M)+: 01
- Congress: 02
- Others: 01
Puducherry Exit Poll Result 2026 Live: JVC EXIT POLL में पुडुचेरी में किसकी सरकार?
JVC EXIT POLL के अनुसार, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में बन सकती है NDA की सरकार- NDA- 15-17
- Cong+ - 11-13
- TVK - 01-02
Kerala Exit Poll Result 2026 Live: JVC EXIT POLL में केरल में किसकी सरकार?
JVC EXIT POLL के अनुसार, केरलम् विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के गठबंधन UDF को मिल रहा बहुमत का आंकड़ा- UDF - 72-84
- LDF - 52-61
- NDA- 03-07
Exit Poll Result 2026 Live: JVC EXIT POLL में तमिलनाडु में किसको कितना वोट
JVC EXIT POLL के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में AIADMK को मिल सकता है 38.2% से 40.1% वोट शेयर। DMK को मिल सकता है 35.2% से 37.8% वोट शेयर।Exit Poll Result 2026 Live: पीपल्स पल्स केरल एग्जिट पोल
पीपल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार केरल में यूडीएफ को 75 से 85 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि एलडीएफ के खाते में 55 से 65 सीटें आने का अनुमान है। वहीं एनडीए को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं।JVC EXIT POLL के मुताबित Tamil Nadu में AIADMK+ को मिल सकता है बहुमत
AIADMK+ : 128-147DMK+ : 75-95
TVK : 8-15
Puducherry Exit Poll Result 2026 Live: NDTV के एग्जिट पोल में पुडुचेरी में NDA बरकरार
NDTV के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA गठबंधन का हिस्सा एनआर कांग्रेस 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में 16 से 20 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
Tamil Nadu Exit Poll Result 2026 Live: तमिलनाडु में मैट्रिज एग्जिट पोल का अनुमान
मैट्रिज़ एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 122 से 132 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं एनडीए को 87 से 100 सीटें मिल सकती हैं। विजय की टीवीके के खाते में 10 से 12 सीटें आने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 0 से 6 सीटें मिलने की उम्मीद है।Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बंगाल में टीएमसी की सरकार?
Puducherry Exit Poll Result 2026 Live: पुडुचेरी एग्जिट पोल परिणाम: एक्सिस माई इंडिया के अनुसार एनडीए को 40% वोट शेयर के साथ बढ़त मिली
एक्सिस माई इंडिया के पुडुचेरी एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को अनुमानित 40 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बढ़त प्राप्त है, जबकि कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को 30 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहे हैं। टीवीके+ को 17 प्रतिशत और अन्य दलों को 13 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो कुल वोट शेयर में सत्तारूढ़ गठबंधन की स्पष्ट बढ़त को दर्शाता है।Matrize Exit Poll Live: असम में किसकी सरकार
- बीजेपी+ 85 से 95 सीटें
- कांग्रेस + 25 से 32 सीटें
- अन्य- 6 से 12 सीटें
Assam Exit Poll Result 2026 Live: POLL DAIRY Exit Poll में असम में बीजेपी सरकार
विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: POLL DIARY Exit Poll में बंगाल में किसकी सरकार
विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: JVC एग्जिट पोल असम
- NDA को 46.5% से 48.5% वोट शेयर का अनुमान
- कांग्रेस+को 36.5% से 39.5% वोट शेयर का अनुमान
- अन्य को 14% से 15% वोट शेयर का अनुमान
विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: असम का में किस पार्टी को कितना वोट
JVC एग्जिट पोल में असम में NDA को 46.5- 48.5 प्रतिशत वोट आ सकता है।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर मुंबई के सट्टा बाजार के मुताबिक बीजेपी को बढ़त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर दिल्ली के सट्टा बाजार में दिखा TMC को बड़ा नुकसान। दिल्ली के सट्टा बाजार के अनुसार पश्चिम बंगाल में TMC को 146 से 149 सीटें मिलने का अनुमान
विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: मतदान खत्म, अब कुछ देर बाद आएगा एग्जिट पोल
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। मतदान खत्म होने के कुछ समय एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी एग्जिट पोल के रिजल्ट के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथविधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: तमिलनाडु चुनाव पर क्या बोले AICC प्रभारी
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर, एआईसीसी के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडंकर ने कहा, "...हमें पूरा विश्वास है कि हमारी गठबंधन सरकार बनेगी और हम दोबारा सरकार बनाकर इतिहास रचेंगे। हम लगभग 21 राजनीतिक दलों के साथ एकजुट हुए और बदलते हालात के अनुसार रणनीति बनाते हुए आक्रामक रूप से प्रचार किया। संसद में भाजपा द्वारा किए गए परिसीमन के नाटक से वास्तव में हमें लाभ हुआ है। इसने हमारी जीत सुनिश्चित की है और उसे पक्का कर दिया है। डीएमके के वोटों को एआईएडीएमके के वोटों से मजबूती मिली और अन्य दलों के वोट हमें मिल गए..."विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में असम में 85.64 प्रतिशत से अधिक का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जबकि केरल में भी 78 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। इन दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ सरकारें लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही हैं।वहीं, चेन्नई से लगभग 165 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, जहां 30 विधानसभा सीटें हैं, वहां 89.87 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अब तक का सबसे अधिक है। यह 1964 के बाद सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत है, जब फ्रांसीसी उपनिवेश रहे इस क्षेत्र के भारत में विलय के बाद पहली बार यहां चुनाव कराए गए थे।
विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: केरल विधानसभा चुनाव 2021 का परिणाम
केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2021 में हुए चुनाव में Left Democratic Front (एलडीएफ) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की। एलडीएफ ने कुल 99 सीटें जीतीं, जिसमें Communist Party of India (Marxist) (सीपीआई-एम) सबसे बड़ी पार्टी रही। वहीं United Democratic Front (यूडीएफ) को 41 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यह गठबंधन सत्ता में वापसी नहीं कर सका। Bharatiya Janata Party (भाजपा) को इस चुनाव में कोई सीट नहीं मिली, जबकि 2016 में उसने एक सीट जीती थी। इस जीत के साथ Pinarayi Vijayan दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। केरल में परंपरागत रूप से हर चुनाव में सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है, लेकिन 2021 में एलडीएफ ने इस परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की।विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: एग्जिट पोल शाम 6:30 बजे ही क्यों जारी होते हैं?
आमतौर पर एग्जिट पोल तब जारी किए जाते हैं जब सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग पूरी हो जाती है। नियम के अनुसार, आखिरी मतदान केंद्र बंद होने के लगभग 30 मिनट बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे सार्वजनिक किए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का मतदान करीब शाम 6 बजे खत्म होगा, जिसके बाद शाम 6:30 बजे एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: 5 राज्यों का Exit Poll एक साथ
विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: पश्चिम बंगाल का एग्जिट पोल, आशंकाओं के घेरे में रहा है
एग्जिट पोल इस धारणा पर आधारित होते हैं कि मतदाता वोट डालने के तुरंत बाद सही-सही बताएंगे कि उन्होंने किसे वोट दिया। लेकिन पश्चिम बंगाल जैसे संवेदनशील राज्यों में यह मान्यता जोखिम भरी साबित हो सकती है, क्योंकि कई बार मतदाता अपना वास्तविक वोट साझा करने से बचते हैं। परिणामों को प्रभावित करने में डर और संभावित असर का बड़ा रोल होता है। 2021 के नतीजों ने दिखाया कि जमीनी स्तर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) का समर्थन लगभग सभी आकलनों में कम करके आंका गया था।विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: तमिलनाडु के लिए कैसा रहा था पिछला एग्जिट पोल
एग्जिट पोल की सटीकता हमेशा बहस का विषय रहती है, लेकिन 2021 में इनकी भविष्यवाणियां काफी हद तक सही साबित हुई थीं। उस समय ‘पोल ऑफ पोल्स’ में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को करीब 160 सीटें और तब सत्तारूढ़ एआईएडीएमके को लगभग 75 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। जब नतीजे सामने आए, तो डीएमके गठबंधन ने 159 सीटें जीतीं, जबकि एआईएडीएमके गठबंधन को 75 सीटें मिलीं। खास बात यह रही कि डीएमके ने अकेले 133 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया और 10 साल बाद सत्ता में वापसी की।विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: क्या होता है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल चुनाव के दौरान किया जाने वाला एक सर्वे होता है, जिसमें वोट डालकर निकल रहे मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया। इसका मकसद होता है यह अंदाजा लगाना कि चुनाव का नतीजा क्या हो सकता है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि:- यह सिर्फ अनुमान (estimate) होता है, अंतिम परिणाम नहीं
- इसमें सैंपलिंग और लोगों के जवाब पर निर्भरता होती है
- कई बार ये गलत भी साबित हो सकते हैं
विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल LIVE: आज कब आएगा एग्जिट पोल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आने लगेंगे। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार शाम 6:30 के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।'कहां तक पहुंची जांच', राहुल गांधी ने सत्य निकेतन हादसे को लेकर केंद्र को घेरा, बोले- गैर जिम्मेदारी ने छीन लीं कई जिंदगियां
'समाज को बांटने वाली ताकतों से रहें सतर्क'; RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में होसबोले ने जातिगत भेदभाव को लेकर दिया बड़ा संदेश
'हमें सब पता है, मातोश्री आकर तमाशा करना...', 500 करोड़ के नोटिस पर भड़के संजय राउत, बोले- इसके पीछे नेपाल कनेक्शन
कुर्मी आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मामले होंगे वापस, CM सुवेंदु अधिकारी ने किया बड़ा एलान
पहली बार भारतीय बेस से जापानी फाइटर जेट्स ने भरी उड़ान; दुनिया ने देखा भारत-जापान की आसमानी ताकत का नजारा
© 2026 Times Horizon Private Limited
