लंबे समय से खाली चल रहे मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर आखिरकार अब नियुक्ति हो सकेगी। पूर्व नौकरशाह राज कुमार गोयल नए सूचना आयुक्त के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने गोयल के नाम की सिफारिश की थी। इसके अलावा, आठ नए सूचना आयुक्तों का भी चयन किया गया है।
केंद्रीय सूुचना आयोग।
31 अगस्त को रिटायर हुए थे राज कुमार गोयल
बता दें कि राज कुमार गोयल अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1990 बैच के (सेवानिवृत्त) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वे 31 अगस्त को विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधीन न्याय विभाग में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए।
उन्होंने पूर्व में गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन)के रूप में भी काम किया है।इसके अलावा, वे केंद्र तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्ववर्ती राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को गोयल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।
दो महिला सूचना आयुक्त भी
अधिकारियों ने बताया कि आठ नए सूचना आयुक्तों में दो महिलाएं भी हैं, जिनमें रेलवे बोर्ड की पूर्व प्रमुख जया वर्मा सिन्हा और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की सदस्य (कानूनी)सुधा रानी रेलंगी को पैनल द्वारा आईसी के रूप में नियुक्ति के लिए चुना गया है। अधिकारियों ने बताया कि रेलंगी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में अभियोजन निदेशक और भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं विधायी परामर्शदाता के रूप में भी काम किया है।
इसके अलावा, खुफिया ब्यूरो,गृह मंत्रालय और कैबिनेट सचिवालय में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी स्वागत दास,तत्कालीन केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अधिकारी संजीव कुमार जिंदल, पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह मीना और भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी खुशवंत सिंह सेठी को नए सूचना आयुक्त के रूप में चुना गया है। इनके अलावा,वरिष्ठ पत्रकार पीआर रमेश और आशुतोष चतुर्वेदी तथा उन्होंने बताया कि ये आठ सूचना आयुक्त नव नियुक्त सूचना आयुक्त के समक्ष पद की शपथ लेंगे।
13 सितंबर से खाली था पद
हीरालाल समरिया का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त होने के बाद सीआईसी का पद रिक्त हो गया था। बता दें कि नव चयनित सीआईसी राज कुमार गोयल और आठ सूचना आयुक्तों के कार्यभार संभालने के बाद नौ साल से अधिक समय बाद होगा जब सूचना आयोग अपनी पूरी क्षमता से काम करेगा।
अधिकतम 10 हो सकती है सूचना आयुक्तों की संख्या
इस आयोग की अध्यक्षता एक सूचना आयुक्त करते हैं और इसमें अधिकतम दस सूचना आयुक्त हो सकते हैं। वर्तमान में आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी सूचना आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली मोदी की समिति की बैठक में सीआईसी और आठ आईसी के नामों को मंजूरी दी गई। बताया जा रहा है कि गांधी ने बैठक के दौरान असहमति जताते हुए चयन के लिए अपनाए गए मापदंड पर सवाल उठाए।
