India Pakistan Conflict: पाकिस्तान बार-बार मुंह की खाने के बाद भी नहीं मान रहा है। 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइलों, ड्रोन्स और फाइटर जेट्स से हमला बोलने की कोशिश की। हालांकि पाकिस्तान का कोई भी हमला कामयाब नहीं रहा और पाकिस्तानी मिसाइल से लेकर ड्रोन्स तक सब हवा में ध्वस्त हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट भी मार गिराए गए हैं। जिसमें से एक एफ 16 शामिल है। पाकिस्तान के दो एफ 17 भी मार गिराए गए हैं।
पाकिस्तान का हर हमला नाकाम
पाक का हर हमला नाकाम
भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल एवं ड्रोन से हमला किए जाने के प्रयासों को विफल कर दिया। अखनूर, सांबा, बारामूला और कपुवाड़ा तथा विभिन्न स्थानों पर विस्फोट और सायरन की आवाज सुनी गयीं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर रात के समय व्यापक वायु सर्तकता अभियान चलाया। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के प्रयासों को विफल किए जाने के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप आज जम्मू, पठानकोट एवं उधमपुर में सैन्य प्रतिष्ठानों को पाकिस्तान से आने वाली मिसाइल एवं ड्रोन ने निशाना बनाने का प्रयास किया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आयी मिसाइलों एवं ड्रोन ने जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा एवं अरनिला कस्बों को निशाना बनाने का प्रयास किया किंतु भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने उन्हें नाकाम कर दिया।
मार गिराए तीन फाइटर जेट
पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए अपने फाइटर जेट भेजे थे, जिसमें से तीन को भारतीय सेना ने मार गिराया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के कम से कम तीन फाइटर जेट मार गिराए गए हैं। जिसमें से एक अमेरिका निर्मित एफ 16 भी शामिल हैं। इसके साथ ही खबर है कि पाकिस्तानी जेट का एक पायलट भी भारतीय सेना के कब्जे में हैं।
पाकिस्तान ने की हमले की कोशिश
भारत का पलटवार
पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद भारत ने बड़ा पलटवार किया है। भारतीय मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के कई शहरों में तबाही मचाई है। दावा किया गया है कि भारत ने पाकिस्तान के एयरबॉर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को मार गिराया। यह अवाक्स भारत से झड़प के दौरान पाकिस्तानी एयरफोर्स के फाइटर प्लेन के साथ कॉर्डिनेट कर रहा था और इंडियन एयरफोर्स की सीमा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। खबरों की मानें तो भारत ने लाहौर समेत पाक के कई शहरों पर हमला किया है। जिससे वहां भारी तबाही मची है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
