Land For Job Scam: ED का दावा- हड़पी गई जमीन की कीमत आज 200 करोड़, जानिए रेड में और क्या-क्या मिला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2023, 06:37 PM IST

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब स्कैम में ईडी ने लालू यादव और उनके परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। इन छापों को लेकर ईडी विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष का आरोप है कि लालू यादव के परिवार को तंग किया जा रहा है। इस मामले में विपक्ष मोदी सरकार को भी घेर रहा है।

Land For Job Scam: लैंड ऑफ जॉब मामले में ED का ने अब अपना आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। ईडी ने दावा किया है कि एक खास जानकारी के आधार पर दिल्ली-एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची में 24 लोकेशन पर रेड मारी गई थी। जहां से ईडी को करीब 1 करोड़ रुपए कैश, 1900 यूएस डॉलर, 540 ग्राम गोल्ड, डेढ़ किलो गोल्ड जेव्लरी समेत कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए है।

lalu yadav land for job scam

लैंड फॉर जॉब स्कैम में ईडी का सनसनीखेज दावा

और क्या-क्या मिला

ED के मुताबिक मामले की तफ्तीश के दौरान पता चला कि करीब 600 करोड़ रुपए में से 350 करोड़ की अचल संपति खरीदी गई। 250 करोड़ रुपए बेनामी प्रोपर्टी के जरिये रूट्स किये गए। जांच के दौरान पता चला कि इसमें से ज्यादातर जमीन पटना के पॉश इलाको में गलत तरीके से तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के जरिये रेलवे में जॉब देने के नाम पर हड़प ली गई, जिनकी आज के दौर में कीमत 200 करोड़ रुपए है।

End of Feed