जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को किया ढेर

आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। जानिए अपडेट।

Encounter In Shopian: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। दक्षिण कश्मीर जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

Encounter kashmir

शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इनमें से एक शाहिद अहमद कुट्टे के होने की सूचना मिली। पहलगाम हमले के बाद उसका घर विस्फोट से उड़ा दिया गया था। शाहिद लश्कर का कमांडर है। उसके साथ दो और पाकिस्तानी आतंकी भी थे।

End of Feed