जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, उधमपुर मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकवादी

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक जंगल वाले इलाके में गुरुवार को जारी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उधमपुर के ब्रताल इलाके में रात में चली मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। सेना का कहना है कि इलाके में तलाशी एवं सैन्य अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक जंगल वाले इलाके में गुरुवार को जारी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

sena

उधमपुर में मारे गए दो आतंकवादी। -फाइल पिक्चर

संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध आतंकियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने बुधवार रात करीब 9 बजे मजालता के दुर्गम ब्रेटल सोआन और खुब्बन इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने के कुछ ही देर बाद जंगल में कुछ गोलियों की आवाज और धमाके सुनाई दिए।

End of Feed