जम्मू कश्मीर के शोपियां में दो अलग अलग जगहों पर मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकी और लश्कर के एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। आतंकियों के पास से हथियारों की बरामदगी भी हुई है, जिनमें 2 ए के 47 रायफल हैं। बता दें द्राच में तीन मे से दो आतंकी वे थे जिन्होंने तीन दिन पहले पुलवामा में एसपीओ पर हमला किया था। पहला एनकाउंटर द्राच इलाके और दूसरा मूलू में हुआ। सुरक्षा बलों का कहना है कि पुख्ता जानकारी के बाद इस ऑपरेशन को चलाया जा रहा है। इससे पहले 2 अक्टूबर को भी शोपियां में मुठभेड़ हुई थी जिसमें लश्कर के आंतकी को मार गिराने में कामयाबी मिली थी। इसके अलावा दो आतंकी और पकड़े गए थे। मारे गए आतंकवादी की पहचान शोपियां के बसकुचन में नौपोरा के नसीर अहमद भट के रूप में हुई है। ए के 47 सहित आपत्तिजनक सामग्री और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वह कई आतंकी अपराधों में शामिल था और हाल ही में एक मुठभेड़ से बच गया था।
शोपियां इलाके में मुठभेड़
Second encounter started in Moolu area of Shopian. Police and security forces are on the job. Further details shall… t.co/KJaz0gubXB
— ANI (@ANI) Oct 5, 2022
पुलिस और सुरक्षा बलों को उन क्षेत्रों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर दौरे से पहले घाटी में यह तीसरी मुठभेड़ है।शुक्रवार को, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), बारामूला, रईस मोहम्मद भट ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में चल रही सेना की रैली को बाधित करने आए आतंकवादी एक मुठभेड़ में मारे गए। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामूला जिलों में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो मुठभेड़ हुई। एडीजीपी कश्मीर पुलिस ने कहा कि दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।
