तिरुवनंतपुरम और कोचीन लौटी एमिरेट्स की दो उड़ानें, दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले का असर

हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद होने के कारण एमिरेट्स की तिरुवनंतपुरम-दुबई उड़ान बीच रास्ते से ही लौट आई और तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

Emirates Flight Returns: तिरुवनंतपुरम से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक उड़ान सोमवार को हवाई अड्डे पर सुरक्षा संबंधी सूचना मिलने के बाद लौट आई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यहां हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद होने के कारण एमिरेट्स की तिरुवनंतपुरम-दुबई उड़ान बीच रास्ते से ही लौट आयी और तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। यह उड़ान 353 यात्रियों और चालक दल के 19 सदस्यों के साथ सुबह चार बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई और आठ बजकर 40 मिनट पर लौट आई। दरअसल, दुबई एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमले के कारण विमान को वापस लौटाना पड़ा।

Emirates

कोचीन और तिरुवनंतपुरम वापस लौटे एमिरेट्स के दो विमान

प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को टर्मिनल पर ले जाया गया। इससे पहले, एमिरेट्स की एक अन्य उड़ान EK533 सुबह साढ़े चार बजे कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 352 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी लेकिन दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अचानक बंद किए जाने के कारण कोच्चि लौट आई थी।

End of Feed