Indigo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप, केंद्रीय मंत्री Rameswar Teli समेत दो विधायक भी थे सवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2023, 06:14 PM IST

Indigo Flight Emergency Landing: तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और दो बीजेपी विधायक भी मौजूद थे।

डिब्रुगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान (Indigo Flight) के इंजन में खराबी के बाद उसे गुवाहाटी में उतारा गया (Indigo Emergency Landing) अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि उड़ान संख्या 6ई-2652 में केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली और असम के दो विधायक - प्रशांत फुकान और तेराश गोवाला समेत लगभग 150 यात्री सवार थे। तेली ने बताया कि विमान के उतरने से करीब 15-20 मिनट पहले घोषणा हुई कि उड़ान का मार्ग बदल दिया गया है।

Indigo Flight Emergency Landing

तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

उन्होंने कहा, 'शुरू में हम डर गए और यह आशंका हुई कि उड़ान डिब्रूगढ़ हवाईअड्डे पर क्यों नहीं उतर पाई। इसे गुवाहाटी ले जाया गया। इसके बाद पायलट ने घोषणा की कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण, उन्हें उतरने के लिए लंबे रनवे की जरूरत है।'

End of Feed