UNSC की स्थायी सदस्यता पर मस्क ने पश्चिमी देशों को दिखाया आईना, बोले-भारत का स्थायी सदस्य न होना 'बेतुका' है

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 11:10 AM IST

Elon Musk : स्थायी सदस्य देशों को आईना दिखाते हुए मस्क ने यह भी कहा कि स्थायी सदस्यता जिन देशों के पास है, वे अपनी ताकत को छोड़ना या उसमें बंटवारा नहीं करना चाहते। मस्क का यह बयान स्थायी सदस्यता को लेकर भारत के आधिकारिक रुख से मिलता है।

Elon Musk : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता पर भारत के दावे को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बड़ा बयान दिया है। मस्क ने कहा है कि भारत यूएनएससी का स्थायी सदस्य नहीं है। यह बहुत ही 'बेतुका' है। स्थायी सदस्य देशों को आईना दिखाते हुए मस्क ने यह भी कहा कि स्थायी सदस्यता जिन देशों के पास है, वे अपनी ताकत को छोड़ना या उसमें बंटवारा नहीं करना चाहते। मस्क का यह बयान स्थायी सदस्यता को लेकर भारत के आधिकारिक रुख से मिलता है।

Elon Musk

मस्क ने कहा कि भारत को स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए।

गुटरेस ने चिंता जताई

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा के महासचिव एंटोनिय गुटरेस ने सुरक्षा परिषद में किसी अफ्रीकी देश के नहीं होने पर चिंता जताई। बातचीत के इसी क्रम में टेस्ला ने के सीईओ ने यह बात कही। मस्क ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सभी एजेंसियों की समीक्षा करने की भी बात कही। गुटरेस के पोस्ट का जवाब देते हुए मस्क ने X पर कहा कि वह समझ नहीं पा रहे क्यों भारत की यूएन की की स्थायी सदस्यता के बारे में विचार नहीं किया जा रहा है।

End of Feed