'सुशासन और राष्ट्रवाद...', ममता बनर्जी की हार पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ

Bengal Chunav Results 2026: विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर जनता के भरोसे को दिखाते हैं।

Bengal Chunav Results 2026: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के रुझानों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे देश के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर मजबूत विश्वास दिखाते हैं। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उस पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक परिणाम बताया और कहा कि यह जीत सिर्फ चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का प्रतीक है।

Yogi Adityanath

मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास-सीएम योगी

पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ना एक बड़ी उपलब्धि-योगी

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों का पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार सरकार बनाने की संभावना भी पार्टी के मजबूत जनाधार को दिखाती है। उनके अनुसार, यह सब प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विकास कार्यों का ही परिणाम है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता का यह समर्थन ‘नए भारत’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में देश और तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा और सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

End of Feed