चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के बयान को बताया 'बेतुका'; कहा- औसत से भी कम है 2 घंटे में 65 लाख वोटिंग

Rahul Gandhi Maharashtra Elections Remarks: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने अमेरिकी दौरे पर महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर चुनाव आयोग का बयान सामने आया है। चुनाव आयोग ने कहा कि हर एक पोलिंग बूथ पर राजनीतिक दलों द्वारा ही नामित किए गए पोलिंग एजेंट के सामने वोट डाले गए।

Rahul Gandhi Maharashtra Elections Remarks: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने अमेरिकी दौरे पर महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर चुनाव आयोग का बयान सामने आया है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में 6 करोड़ 40 लाख 87 हजार 588 मतदाताओं में वोट डाले। इसका औसत निकालें तो प्रति घंटे 58 लाख वोट डाले गए। ऐसे में दो घंटे में 65 लाख वोट डाला जाना औसत से भी कम है।

Rahul Gandhi Podcast

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

'राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट ने नहीं किया कोई ऐतराज'

चुनाव आयोग ने कहा कि हर एक पोलिंग बूथ पर राजनीतिक दलों द्वारा ही नामित किए गए पोलिंग एजेंट के सामने वोट डाले गए। यहां तक की कांग्रेस के किसी भी पोलिंग एजेंट ने वोटिंग प्रतिशत को लेकर वोटिंग के अगले दिन किसी रिटर्निंग ऑफिसर से कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी तय कानून के मुताबिक की गई है। यह तो चुनाव से पहले या फिर प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची का रिवीजन किया जाता है। और इसकी फाइनल कॉपी सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तर की राजनीतिक पार्टियों से भी साझा की जाती है।

End of Feed