राहुल गांधी आज शाम तक दे दें शपथ पत्र, अन्यथा नकली सबूत वापस लें, चुनाव आयोग का कांग्रेस नेता को जवाब

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली करके भाजपा को फायदा पहुंचाया गया।

Rahul Gandhi Vs EC: वोटर लिस्ट में धांधली के राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग की ओर से प्रतिक्रिया आई है। कर्नाटक के चुनाव आयुक्त ने एक पत्र जारी कर राहुल गांधी से आज शाम तक शपथ पत्र मांगा है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से अपात्र मतदाताओं के जुड़े और पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप पर शपथ पत्र साइन करके देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें अपने नकली सबूत वापस ले लेने चाहिए। इसके साथ ही आयोग ने राहुल गांधी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार एक से 3 बजे तक मिलने का वक्त दिया है।

Rahul vs EC

EC ने राहुल गांधी से मांगा शपथपत्र (PTI)

राहुल ने क्या-क्या कहा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली करके भाजपा को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने ‘वोट चोरी’ शीर्षक से संवाददाताओं के समक्ष कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़ों की प्रस्तुति दी और धांधली का दावा किया। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव धांधली के सबूत एकत्र करने में कुल छह महीने का समय लगा है।

End of Feed