चुनाव आयोग की आज अहम प्रेस कांफ्रेंस, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तारीखों का होगा ऐलान

जम्मू-कश्मीर से 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। आयोग ने पिछले हफ्ते ही जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा पूरा किया था। आज आयोग इन राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान करेगा।

Assembly Elections Dates: चुनाव आयोग आज चार राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग हरियाणा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा। इसके अलावा चुनाव आयोग झारखंड और महाराष्ट्र में भी चुनाव तारीखों की घोषणा कर सकता है। निर्वाचन आयोग आज दोपहर तीन बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान होगा। जम्मू-कश्मीर से 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। आयोग ने पिछले हफ्ते ही जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा पूरा किया था।

ECI Rajive kumar

आज चुनाव तारीखों का ऐलान

दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस

निर्वाचन आयोग ने दोपहर करीब तीन बजे संवाददाता सम्मेलन के लिए मीडिया को आमंत्रण दिया है लेकिन यह नहीं बताया कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल तीन नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था लेकिन उसने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है।

End of Feed