TMC के पार्टी सिंबल और बैंक खातों पर किसका होगा हक? चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रत गुट को भेजा नोटिस

ECI Notice TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) दो गुटों में बंट गई है। एक गुट मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी का है और दूसरा बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी का, जिन्हें 65 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल है। चुनाव आयोग ने दोनों को नोटिस दिया है।

ECI Notice TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर छिड़ा अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गया है। पार्टी पर नियंत्रण और खुद को 'असली तृणमूल' साबित करने की यह लड़ाई अब देश के निर्वाचन सदन यानी चुनाव आयोग के दरवाजे तक पहुंच चुकी है।

election commission notice mamata Banerjee ritabrata Banerjee

असली तृणमूल कांग्रेस कौन? (फाइल फोटो)

इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी, दोनों को ही आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। आयोग ने दोनों पक्षों को सख्त निर्देश दिया है कि वे सोमवार, 6 जुलाई 2026 की शाम 5:30 बजे तक अपना-अपना लिखित जवाब और दावे के समर्थन में दस्तावेज सौंपें।

End of Feed