मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को निर्वाचन आयोग ने जारी किया नोटिस, 16 अगस्त तक मांगा जवाब

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को दो वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में चुनाव आयोग का नोटिस मिला है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर निर्मला देवी को 16 अगस्त शाम 5 बजे तक जवाब देना होगा।

निर्वाचन आयोग (Election Commision) ने बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर की मेयर और भाजपा नेता निर्मला देवी को कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले में नोटिस जारी किया है। उन्हें दोहरी वोटर आईडी को लेकर नोटिस भेजा गया है। बिहार में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निर्मला देवी की दोहरी वोटर आईडी पर चुनाव आयोग को घेरा था। मामले में कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने मेयर निर्मला देवी से जवाब मांगा है।

Election Commission

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को EC ने नोटिस जारी किया (फाइल फोटो:canva)

मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन अधिकारी ने मेयर निर्मला देवी को नोटिस जारी किया है, जिसमें 16 अगस्त शाम 5 बजे तक दोहरी वोटर आईडी के संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

End of Feed