अफसर आएंगे-जाएंगे, लेकिन सदन हमेशा रहेगा: EC के आरोप के बाद अब विपक्ष का जवाब, कहा- राजनीतिक आकाओं को छोड़ दें CEC

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने मोर्चा खोल लिया है। रविवार के प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्ष पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद अब आज विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं ने चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है।

चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा विपक्ष पर आरोप लगाने के बाद सोमवार को कई विपक्षी पार्टियां इसका जवाब देने के लिए मैदान में उतर गई। दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पर कई आरोप लगाए। विपक्षी पार्टियों ने कहा कि चुनाव आयोग ऐसे अधिकारियों के हाथ में है,जो निष्पक्ष नहीं हैं। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित आठ प्रमुख विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने यहां एक बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी)पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के बजाय सीईसी ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन कर उनपर हमला करने का विकल्प चुना।

End of Feed