SIR विवादों के बीच CEC ज्ञानेश कुमार संग एक साथ दिखे दोनों चुनाव आयुक्त; पढ़ें बैठक में क्या-क्या फैसले हुए

Election Commission Row: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उपजे विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को चुनाव आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी के साथ बैठक की।

Election Commission Row: देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष सड़कों पर उतर आया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उपजे विवाद के बीच सीईसी ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को चुनाव आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी के साथ बैठक की। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए जिनमें ईसीआईनेट की समीक्षा, दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर से जुड़ी तारीखें इत्यादि शामिल हैं।

Election Commission

चुनाव आयोग की बड़ी बैठक

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के लिए राहत

जिन मतदाताओं को नाम मैप नहीं होने या लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के कारण नोटिस मिला है, उनके घर बीएलओ जाकर दस्तावेज जुटाएंगे और उन्हें ईसीआईनेट पर अपलोड करेंगे।

End of Feed