'भाजपा का एक विभाग बन गया चुनाव आयोग', राहुल गांधी के करीबी ने फिर घेरा; लगाए गंभीर आरोप

Vote Theft Row: कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ECI) भाजपा का एक विभाग और ‘वोट चोरी’ के लिए एक सर्वोपरि संस्था बन गया है। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि हम भारत के लोग, निर्वाचन आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, जो आयोग का वास्तविक कर्तव्य है।

Vote Theft Row: कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ECI) भाजपा का एक विभाग और ‘वोट चोरी’ के लिए एक सर्वोपरि संस्था बन गया है। वेणुगोपाल ने राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) के सदस्यों और कांग्रेस की ओडिशा इकाई के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ बैठक करने के बाद मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए ऐसा कहा। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

KC Venugopal

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (फाइल फोटो साभार: @kcvenugopalmp)

केसी वेणुगोपाल ने क्या कुछ कहा?

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि हम भारत के लोग, निर्वाचन आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, जो आयोग का वास्तविक कर्तव्य है। हालांकि, आयोग भाजपा का एक विभाग बन गया है। यह अब एक तटस्थ निकाय नहीं रहा। वह निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है।

End of Feed