राहुल गांधी के लिए चुनाव आयोग की एडवाइजरी, PM Modi के खिलाफ सोच-समझकर करें बयानबाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2024, 08:21 PM IST

Election Commission advisory to Rahul Gandhi: राहुल गांधी को अपने सार्वजनिक बयानों में अधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने को कहा गया है। बता दें, कांग्रेस नेता की ओर से प्रधानमंत्री के लिए पनौती और जेबकतरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर आयोग ने पिछले साल गांधी को नोटिस जारी किया था।

Election Commission advisory to Rahul Gandhi: चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पनौती और जेबकतरा संबंधी बयानों के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए एडवाइजरी जारी की है। राहुल गांधी को अपने सार्वजनिक बयानों में अधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने को कहा गया है। पिछले साल दिसंबर में दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने गांधी से कहा कि वह स्टार प्रचारकों और राजनीतिक नेताओं के लिए जारी हालिया परामर्श का सही तरीके से पालन करें।

Rahul Gandhi

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के लिए जारी की एडवाइजरी

एक मार्च को जारी परामर्श में आयोग ने चेतावनी दी थी कि दलों, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन के लिए सिर्फ नैतिक निंदा के बजाय कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसमें यह भी कहा गया है कि जिन स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों को पूर्व में नोटिस मिल चुके हैं, उन्हें बार-बार आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बता दें, कांग्रेस नेता की ओर से प्रधानमंत्री के लिए पनौती और जेबकतरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर आयोग ने पिछले साल गांधी को नोटिस जारी किया था।

End of Feed