ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में चुनाव आयोग की कार्रवाई, मतदाता सूची से हटाए 44 हजार वोटरों के नाम, बताई वजह

निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी निर्वाचन वार आंकड़ों से यह जानकारी सामने आयी है। आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत जनगणना प्रपत्र जमा करने की समयसीमा समाप्त होने के एक दिन बाद ये आंकड़े जारी किए, जिससे राज्य भर में महत्वपूर्ण भिन्नताएं सामने आईं। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरे राज्य में समान मानदंडों के तहत की गई है।

SIR in Bngal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले यहां चुनाव आयोग मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कर रहा है। राज्य भर में मतदाता सूची से लाखों फर्जी एवं अयोग्य वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस की मुखिया एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में वोटरलिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक हटाए गए मतदाताओं की संख्या 44,787 है। खास बात यह है कि विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र की तुलना में भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से लगभग चार गुना अधिक नाम हटाए गए हैं।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल में अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव। तस्वीर-PTI

EC ने जारी किया आंकड़ा

End of Feed