महिला स्टॉफ को हटाने पर कर्मियों ने बंद किया एफिल टावर, हिंदू धार्मिक समूह की यात्रा के दौरान हुआ विवाद

महिला कर्मचारियों को ‘अदृश्य’ रहने को कहा गया एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE ने स्वीकार किया कि प्रतिनिधिमंडल ने ऐसा इंतजाम करने का अनुरोध किया था, जिससे 'महिलाओं के साथ बातचीत' सीमित रहे।

Eiffel Tower : फ्रांस का मशहूर एवं ऐतिहासिक एफिल टावर को सोमवार को वहां तैनात कर्मियों ने सोमवार को उस वक्त बंद कर दिया जब वहां काम करने वाली महिला कर्मियों को अपनी तैनाती की जगह से जाने के लिए कहा गया है। एक हिंदू धार्मिक समूह की यात्रा के दौरान एफिल टावर की जगहों पर तैनात महिला कर्मियों को वहां से जाने के निर्देश पर वहां काम करने वाले अन्य कर्मचारी नाराज हो गए। इस निर्देश के खिलाफ उन्होंने एफिल टावर बंद कर दिया।

tower

फ्रांस का एफिल टावर।

BAPS से जुड़े 100 लोगों ने किया दौरा

रिपोर्टों के मुताबिक शनिवार को बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) से जुड़े करीब 100 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर का दौरा किया। यह दौरा उसी दिन हुआ, जिस दिन संस्था की ओर से सीन नदी पर एक सांस्कृतिक नौका जुलूस का आयोजन भी किया गया था। एफिल टॉवर के कर्मचारियों के अनुसार, महिला कर्मचारियों को कुछ कार्यस्थलों से हटने के लिए कहा गया और कुछ जगहों पर उनकी जगह पुरुष कर्मचारियों को तैनात किया गया। वहीं, कुछ अन्य महिला कर्मचारियों को उन क्षेत्रों में जाने से मना किया गया, जहां प्रतिनिधिमंडल मौजूद था।

End of Feed