पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ED ने भेजा समन, एक दिन पहले घर पर की थी छापेमारी

Raj Kundra ED Summons: शनिवार को ईडी ने मुंबई और उत्तर प्रदेश के 15 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें राज कुंद्रा व कुछ अन्य व्यक्तियों के घर पर कार्यालय भी शामिल थे। अब राज कुंद्रा को ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

Raj Kundra ED Summons: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को समन भेजा है। उन्हें इस सप्ताह पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के मुंबई ऑफिस तलब किया गया है। ईडी ने यह कार्रवाई पोर्नोग्राफी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की है। इससे पहले शनिवार को ईडी ने मुंबई और उत्तर प्रदेश के 15 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें राज कुंद्रा व कुछ अन्य व्यक्तियों के घर पर कार्यालय भी शामिल थे।

ED summons Raj Kundra

राज कुंद्रा को ईडी ने भेजा समन।

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने राज कुंद्रा के अलावा इस केस से जुड़े अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए मुंबई ऑफिस बुलाया है। राज कुंद्रा से सोमवार को 11 बजे ईडी दफ्तर आने को कहा गया है। वहीं, पूरे मामले में राज कुंद्रा के वकील ने उन्हें निर्दोष बताया है, उन्होंने कहा है कि राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग जैसा कोई अपराध नहीं किया है।

End of Feed