अगर उन्हें लगता है कि भ्रष्टाचार किया है, तो ED रेड करेगी...निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर पलटवार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि सदन में चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की छापेमारी की तैयारी हो रही है।

Nishikant Dubey on Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद के उस बयान पर सियासी हलचल मची हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईडी उनपर छापेमारी की योजना बना ही है। इसे लेकर अब भारतीय जनता पार्टी राहुल पर हमलावर है। राहुल ने न सिर्फ संसद में ये बयान दिया बल्कि देर रात इसी बयान को एक्स पर भी पोस्ट किया। राहुल के इसी बयान पर अब सियासी हलचल मची हुई है।

निशिकांत दुबे ने राहुल को घेरा

इसे लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल को घेरा है। दुबे ने कहा, ईडी भ्रष्टाचारियों पर छापे मारती है। अगर उन्होंने भ्रष्टाचार किया है तो ईडी छापे मारेगी, अगर उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया है तो ईडी छापे नहीं मारेगी। राहुल गांधी के पोस्ट का कारण है कि वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ता। कांग्रेस की नीतियां फेल हो गई हैं, भारत में गठबंधन की सरकार है, आज अगर केंद्र सरकार नहीं होती तो लोगों की जान नहीं बच पाती। राहुल वायनाड के मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

End of Feed