लालू यादव के खास सुभाष यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी, 8 ठिकानों पर रेड, जानिए क्या-क्या मिला

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 9, 2024, 07:24 PM IST

ईडी को सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अभी तक दो करोड़ रुपये मिले हैं। सुभाष यादव के पटना, दानापुर, मनेर समेत कुल आठ ठिकाने पर ईडी ने रेड मारी है।

बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी की रेड जारी है। राजद नेता सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। जहां से कई हेरफेर का पता चला है। ईडी की टीमें शनिवार सुबह पटना के दानापुर इलाके में यादव के आवास पर पहुंचीं। साथ ही मां मराचिया देवी अपार्टमेंट स्थित उनके दूसरे घर और नासरीगंज स्थित बिस्किट फैक्ट्री पर भी छापेमारी की गई। सूत्रों ने कहा कि ईडी ने रेत खनन और अन्य वित्तीय लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों को स्कैन किया।

subhash yadav ed raid

लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी की रेड (फोटो- फेसबुक)

सुभाष यादव के ठिकानों से क्या क्या मिला

मिली जानकारी के अनुसार ईडी को सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अभी तक दो करोड़ रुपये मिले हैं। सुभाष यादव के पटना, दानापुर, मनेर समेत कुल आठ ठिकाने पर ईडी ने रेड मारी है। ईडी को दो करोड़ कैश के साथ-साथ जमीन के कई कागजात, साथ ही दूसरे अन्य कागजात मिले हैं।

End of Feed