बंगाल निगम भर्ती घोटाला : ED ने कसा शिकंजा, मदन मित्रा,TMC विधायक, पूर्व मंत्री के ठिकानों पर रेड

अब तक की जांच में पता चला है कि मदन मित्रा ने बिचौलिए के जरिए नकद एवं गोल्ड के रूप में रिश्वत ली। इस रिश्वत के बदले उन्होंने कथित रूप से कमरहाटी निगम सहित अन्य निकाय संस्थाओं में अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां कीं।

ED Raid in West Bengal: पश्चिम बंगाल के निगम भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी ने शनिवार सुबह भवानीपुर स्थित मदन मित्रा के आवास, TMC विधायक और पूर्व मंत्री के ठिकानों पर छापे मारे। जांच एजेंसी के ये छापे सात जगहों पर पड़े हैं। इन जगहों तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक की जांच में पता चला है कि मदन मित्रा ने बिचौलिए के जरिए नकद एवं गोल्ड के रूप में रिश्वत ली। इस रिश्वत के बदले उन्होंने कथित रूप से कमरहाटी निगम सहित अन्य निकाय संस्थाओं में अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां कीं। छापे के समय मित्रा अपने कमरहाटी स्थित आवास या भवानीपुर के घर में हैं, यह पता नहीं चल पाया।

ed raid

निगम भर्ती घोटाला मामले में ईडी की रेड। -फाइल पिक्चर

रिश्वत में नकद-सोना लेने का आरोप

अधिकारियों ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती राज्य सरकार में मंत्री रहे मित्रा से जुड़े कुल सात परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। मित्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की कमरहटी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। ईडी अधिकारियों का आरोप है कि मित्रा ने कमरहटी नगरपालिका समेत कई नगरपालिकाओं में अलग-अलग पदों पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के बदले बिचौलियों के जरिए रिश्वत के रूप में नकद और सोना लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मित्रा ऐसी 125 अवैध नियुक्तियों से 'जुड़े’हुए हैं।

End of Feed