ऑनलाइन बेटिंग के पीछे हजारों करोड़ का नेटवर्क? ED की छापेमारी के बाद 8 एजेंसियों तक पहुंची नई शिकायत

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुंबई, पुणे, मेहसाणा, सूरत और हैदराबाद में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म ऑल पैनल एक्सचेंज और एमजीएम91 से जुड़े कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को लेकर की जा रही है।

ऑनलाइन बेटिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़े कथित नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। 13 अक्टूबर 2026 को की गई छापेमारी के बाद अब एक नई शिकायत में कई बड़े नामों का उल्लेख करते हुए जांच एजेंसियों से व्यापक जांच की मांग की गई है। शिकायत में समुंदर सिंह राठौड़, मुकेश जैन और पहले से गिरफ्तार एडसम फिनटेक के संस्थापक राम यू. रामधानी के कथित वित्तीय संबंधों की जांच की मांग की गई है।

​ईडी की कार्रवाई

ईडी की कार्रवाई

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुंबई, पुणे, मेहसाणा, सूरत और हैदराबाद में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म ऑल पैनल एक्सचेंज और एमजीएम91 से जुड़े कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को लेकर की जा रही है।एजेंसी के अनुसार, इन प्लेटफॉर्मों के जरिए पीड़ितों से एकत्र किया गया धन पुणे स्थित एडसम फिनटेक के नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न खातों में स्थानांतरित किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने 'आईपैसा' नामक एक पेमेंट इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म विकसित किया था, जिसके जरिए 200 से अधिक शेल और फ्रंट कंपनियों को जोड़ा गया था।

End of Feed