कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं हेमंत सोरेन, झारखंड में बढ़ाई गई राजभवन और CM आवास की सुरक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 04:34 PM IST

Hemant Soren News: ED ने 20 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनका बयान दर्ज किया था। ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच के IAS अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं।

Hemant Soren News: जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका गहराने लगी है। दरअसल, झारखंड में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची है।

Hemant Soren News

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं हेमंत सोरेन

झारखंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार ने बताया कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि यहां कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। हमने राजभवन, ईडी कार्यालय, केंद्र सरकार के कार्यालयों, मुख्यमंत्री आवास जैसे प्रमुख प्रतिष्ठानों सहित राज्य की राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि वहां भीड़ के कारण होने वाली किसी भी समस्या से बचा जा सके। इसके अलावा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए निषेधाज्ञा लागू है। हम मौजूदा स्थिति के मद्देनजर पर्याप्त सावधानी बरत रहे हैं।

End of Feed