Terror Funding: प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने कश्मीर घाटी में आतंकी वित्तपोषण से संबंधित एक मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभियोजन शिकायत दर्ज की है। शिकायत 25 जनवरी को श्रीनगर में विशेष अदालत (धन शोधन निवारण अधिनियम) में दायर की गई थी। "ईडी ने मुदासिर अहमद शेख, मुश्ताक अहमद काम्बे, मोहम्मद इकबाल खान के खिलाफ पीएमएलए , 2002 के प्रावधानों के तहत अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है।" विशेष अदालत ने 25 जनवरी, 2024 को दायर पीसी का संज्ञान लिया है।" जानकारी के अनुसार, आरोपी आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के निर्देश पर कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटा रहे थे। आरोपियों द्वारा की गई अपराध की आय का एक हिस्सा 33 सोने के सिक्कों और 17.50 लाख रुपये नकद के रूप में पाया गया, जिसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में किया जाना था।
Terror Funding: ईडी ने 3 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, घाटी में आतंकी गतिविधियों के लिए जुटा रहे थे धन
- Authored by: Shashank Shekhar Mishra
- Updated Jan 27, 2024, 06:14 PM IST
Terror Funding: प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र दायर किया है। आरोपी कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटा रहे थे।
End of Feed
