म्यांमार से ड्रग्स तस्करी और नार्को-हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, 1424 बैंक खाते फ्रीज

इस पूरे नेटवर्क में मणिपुर के चुराचांदपुर स्थित मिनी ATM और कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) काउंटरों की भूमिका भी सामने आई है। ED के मुताबिक, आरोपी जेनगाइह्नियांग उर्फ तानियांग के जरिए ड्रग्स की बिक्री से जुटाई गई नकदी बैंकिंग सिस्टम में डाली जाती थी। आरोप है कि तानियांग चुराचांदपुर में H. Gouzalal द्वारा संचालित M/s Go Alpha Trip नाम के मिनी ATM और मनी ट्रांसफर काउंटर पर प्रतिदिन ₹1 करोड़ तक जमा कराती थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने म्यांमार से भारत में हेरोइन,ब्राउन शुगर और मेथामफेटामाइन की तस्करी से जुड़े नार्को-हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के आइजोल और इंफाल सब-जोनल कार्यालयों ने 23 अक्टूबर 2026 को मिजोरम और मणिपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,जबकि ड्रग्स की कमाई को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 1,424 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया।

Enforcement Directorate.

प्रवर्तन निदेशालय।

ED ने मिजोरम में हवाला नेटवर्क से जुड़ी 17.82 करोड़ की संपत्ति भी अटैच की है। इससे पहले ₹8.19 करोड़ की संपत्ति बैंक खातों के रूप में सुरक्षित की गई थी। इस तरह कुल सुरक्षित संपत्तियों का मूल्य ₹26 करोड़ से अधिक हो गया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA),2002 के तहत की गई। छापेमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और मिजोरम पुलिस ने भी सहयोग किया।

End of Feed