Land for Job Scam : दिल्ली में तेजस्वी के आवास सहित बिहार-झारखंड में ED की रेड, पूर्व MLA के घर पर भी छापा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 02:07 PM IST

Land for Job Scam : नौकरी के बदले जमीन मामले में हाल ही में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके पति लालू यादव से पूछताछ हुई है। ईडी की रेड को इस पूछताछ से जोड़कर देखा जा रहा है।

Land for Job Scam : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बिहार-झारखंड और दिल्ली में करीब 15 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। बिहार के डिप्टी सीएम एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास पर भी जांच एजेंसी का छापा पड़ा। समझा जाता है कि छापे की ये कार्रवाई लैंड फॉर जॉब स्कैम में हुई है। ईडी की एक टीम पटना के फुलवारी शरीफ स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक अबु दोजाना के यहां पहुंची और वहां तलाशी अभियान शुरू किया। दोजाना के यहां पहले भी आय कर विभाग का छापा पड़ चुका है।

बता दें कि नौकरी के बदले जमीन मामले में हाल ही में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके पति लालू यादव से पूछताछ हुई है। ईडी की रेड को इस पूछताछ से जोड़कर देखा जा रहा है।

End of Feed