सुप्रीम कोर्ट में ED का हलफनामा, बताया क्यों किया केजरीवाल को गिरफ्तार, किया दावा- 173 फोन किए गए नष्ट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 25, 2024, 06:52 AM IST

हलफनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए आप ने इन दावों को खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि जांच एजेंसी झूठ बोल रही है और उसके पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

ED Affidavit on Kejriwal: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया। केजरीवाल ने इस याचिका में शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। अपने हलफनामे में जांच एजेंसी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री को सबूतों के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें घोटाले की अवधि के दौरान लगभग 170 मोबाइल फोन को नष्ट करना शामिल है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

ईडी ने कहा, केजरीवाल समन नजरअंदाज कर रहे थे

हलफनामे में ईडी ने इस बात पर भी जिक्र है कि जांच अधिकारी द्वारा नौ बार तलब किए जाने के बावजूद केजरीवाल पूछताछ से बच रहे थे। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी तब हुई जब उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के समन को बार-बार नजरअंदाज किया और दिल्ली हाई कोर्ट से सुरक्षा हासिल करने में विफल रहे। ईडी ने कहा कि जब याचिकाकर्ता ने समन का पालन नहीं किया और दिल्ली हाई कोर्ट से राहत का कोई आदेश प्राप्त करने में विफल रहा, तब उनके घर की तलाशी ली गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed