ED की पहली अनोखी नीलामी: पोंजी स्कीम के घोटालेबाजों का विमान 3 करोड़ में बिका, पीड़ितों को मिलेगा पैसा

ED Aircraft Auction: ईडी के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने इतिहास में पहली बार एक जब्त किए गए विमान (हॉकर 800A) को 3 करोड़ रुपये में नीलाम किया है। यह विमान मार्च 2025 में हैदराबाद एयरपोर्ट से अमरदीप कुमार और 'कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड' के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) केस में जब्त किया गया था।

ED Aircraft Auction: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देश में अपनी तरह की पहली और अनोखी कार्रवाई करते हुए एक जब्त विमान (हॉकर 800A) को सफलतापूर्वक नीलाम कर दिया है। हैदराबाद जोनल ऑफिस द्वारा यह नीलामी 1 जुलाई 2026 को MSTC लिमिटेड के जरिए की गई, जिसमें विमान को 3 करोड़ रुपये में बेचा गया। मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में संपत्ति जब्त होने की खबरें तो आम हैं, लेकिन किसी विमान को नीलाम करने का ईडी का यह पहला मामला है।

ED Aircraft Auction

ED का इतिहास में पहला एक्शन

यह पूरा मामला 'कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड' (फाल्कन ग्रुप) और उसके सीएमडी अमरदीप कुमार से जुड़ा है। ईडी ने 7 मार्च 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छापेमारी के दौरान इस आलीशान विमान (hawker 800a auction) को जब्त किया था। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए ईडी ने अदालत से इसे बेचने की इजाजत मांगी, जिसे नवंबर 2025 में मंजूरी दे दी गई थी।

End of Feed