टोयोटा फॉर्च्यूनर, प्लॉट, फ्लैट और सोना...पोर्टर से प्रॉपर्टी किंग बना टीनाभाई; अब ED ने करोड़ों की संपत्ति की अटैच

प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों से जुड़े धनशोधन मामले में रेलवे में काम करने वाले एक ’बॉक्स बॉय’ की दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। बॉक्स बॉय प्रशांत बलदेवभाई रबारी पश्चिमी रेलवे जोन में काम कर रहा था।

अहमदाबाद: पश्चिम रेलवे में बॉक्स बॉय (पोर्टर) के पद पर कार्यरत रहे प्रशांत बलदेवभाई रबारी उर्फ टीनाभाई की कथित अकूत संपत्ति को लेकर चल रही जांच ने नया मोड़ ले लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अहमदाबाद जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैच) किया है।

Enforcement Directorate.

ED ने कसा शिंकजा

ईडी की यह कार्रवाई एक आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) मामले में की गई है, जिसमें आरोप है कि रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहते हुए प्रशांत रबारी ने अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की।

End of Feed