लोकसभा चुनाव 2024 में वोटों के आंकड़ों में अंतर का दावा, चुनाव आयोग ने दिया जवाब, बोला- गलत समझे गए आंकड़े

2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदान और मतगणना के आंकड़ों को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। न्यूज वेबसाइट Reporters’ Collective ने अपनी पड़ताल में दावा किया है कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दौरान दर्ज वोटों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गिने गए वोटों के आंकड़ों में अंतर मिला है।

नई दिल्ली: 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदान और मतगणना के आंकड़ों को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। न्यूज वेबसाइट Reporters’ Collective ने अपनी पड़ताल में दावा किया है कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दौरान दर्ज वोटों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गिने गए वोटों के आंकड़ों में अंतर मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, 51 निर्वाचन क्षेत्रों के रिकॉर्ड में इस तरह की विसंगतियां सामने आई हैं।

ECI PTI (1)

चुनाव आयोग (फोटो साभार- PTI)

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चुनाव आयोग (ECI) ने अपने सार्वजनिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए आरोपों पर सवाल उठाए हैं। आयोग का कहना है कि कुछ मामलों में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या को मतदान के दौरान पड़े वोटों की संख्या के रूप में पेश किया गया है। आयोग ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट, हरियाणा की तोषाम विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की दहाणू विधानसभा सीट के Index Cards के आंकड़े साझा कर अपना पक्ष रखा है।

End of Feed