मतदाता सूची से किया खिलवाड़ या नहीं माने निर्देश, तो BLO पर होगी कार्रवाई; ECI ने जारी की गाइडलाइन

चुनाव आयोग ने बूथ स्तर के अधिकारियों (BLOs) द्वारा मतदाता सूची में संभावित लापरवाही या अनुचित कार्रवाई को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्पष्ट प्रक्रिया तय की है। इसके तहत निलंबन से लेकर FIR दर्ज कराने तक की जिम्मेदारी और समयसीमा तय की गई है।

बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs) द्वारा मतदाता सूची की सत्यता और विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाले जानबूझकर किए गए कृत्यों के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया स्पष्ट की। बूथ लेवल ऑफिसर चुनाव व्यवस्था के जमीनी स्तर के अधिकारी होते हैं, जो प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची का रखरखाव और अद्यतन करते हैं। प्रत्येक बूथ में औसतन 970 मतदाता या लगभग 300 घर होते हैं।

Election Commision

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

किन मामलों पर दिया गया ध्यान?

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए पत्र में आयोग ने कहा कि इसमें उन मामलों पर ध्यान दिया गया है जिनमें अधिकारियों की ड्यूटी में लापरवाही, कर्तव्य न निभाना, दुर्व्यवहार, चुनाव आयोग के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना, चुनाव कानूनों या नियमों का उल्लंघन, या कार्य/अकार्य से मतदाता सूची की विश्वसनीयता या सटीकता पर प्रतिकूल असर पड़ा हो। प्रक्रिया स्पष्ट करते हुए आयोग ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) दोषी BLO को निलंबित करेंगे और संबंधित अनुशासनात्मक प्राधिकारी को विभागीय कार्यवाही शुरू करने की सिफारिश करेंगे। यह सिफारिश अनुशासनात्मक प्राधिकारी द्वारा तत्परता से कार्यवाही करने के लिए की जाएगी और छह महीने के भीतर कार्रवाई की जानकारी प्रदान की जाएगी।

End of Feed