SIR पर तकरार के बीच कोलकाता में चुनाव आयोग की अहम बैठक, केंद्रीय बलों की तैनाती की उठी मांग

कोलकाता में चुनाव आयोग की बैठक के दौरान राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्ती की जाए। दलों ने कहा कि कई बार चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने धमकाने की कोशिश होती है।

कोलकाता में आज चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहे। बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी दलों ने चुनाव आयोग को भरोसा दिलाया कि आने वाले चुनाव को हिंसा मुक्त बनाने में वे पूरा सहयोग करेंगे।

End of Feed