महाराष्ट्र-दिल्ली समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR तारीख, जानें कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट; EC ने जारी किया संशोधित शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और नगालैंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 13 नवंबर और दिल्ली में 25 नवंबर 2026 है।

दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया के लिए महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और नगालैंड में समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग ने 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेशों में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीखों में बदलाव किया है। इनमें से कई राज्यों में अंतिम मतदाता सूची अब 30 नवंबर को प्रकाशित होगी, जबकि दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन की तारीख 22 दिसंबर तय की गई है।

ECI Extends SIR Deadline in Maharashtra.

(सांकेतिक फोटो-Istock)

महाराष्ट्र में 13 नवंबर तक दावे-आपत्तियां

महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र के मुताबिक, मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि अब 13 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह अवधि 26 अक्टूबर तक निर्धारित थी। दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 25 नवंबर तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।

End of Feed