100% वेबकास्टिंग, हर दो घंटे में वोटर टर्नआउट की जानकारी... बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC ने किए खास इंतजाम

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर खास इंतजाम किए हैं। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव के दिन हर दो घंटे में वोटर टर्नआउट की जानकारी जारी की जाएगी, ताकि लोगों को मतदान प्रतिशत का लगातार अपडेट मिलता रहे। चुनाव आयोग का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना है।

Election News: चुनाव आयोग ने रविवार को बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार शाम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन राज्यों में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की।

EC News

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने किए कई खास इंतजाम।

असम, केरल, तमिलनाडु और पुडेचेरी में एक चरण में और पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होंगे। वहीं, पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित होंगे।

End of Feed