Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके ,अफगानिस्तान के हिंदू कुश की पहाड़ियों में केंद्र

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 5, 2023, 08:57 PM IST

Earthquake tremors in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए ये रात करीब सात और आठ बजे के बीच महसूस हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  1. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फायजाबाद में जमीन में 200 किलोमीटर नीचे
  2. भूकंप रात में करीब 7:55 बजे आया ऐसा बताया जा रहा है
  3. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है

Earthquake News: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर भूकंप के खतरों से महफूज नहीं बताई जाती है, यहां अक्सर ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, इसी क्रम में दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में गुरुवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए, मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र (epicenter of the earthquake) अफगानिस्तान के हिंदू कुश की पहाड़ियों में बताया जा रहा है, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है।

Earthquake in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फायजाबाद में जमीन में 200 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। भूकंप की वजह से जान-माल की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में यह भूकंप रात में करीब 7:55 बजे आया ऐसा बताया जा रहा है।

End of Feed